Saturday, 2 July 2016

किडनी को डैमेज कर देंगी आपकी ये आदतें I

किडनी को डैमेज कर देंगी आपकी ये आदतें I

किडनी हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ये शरीर की सफाई के लिए वो महत्वपूर्ण अंग है जिसके सही से काम न कर पाने से आपका शरीर रोगों का घर बन जाता है ये हमारे शरीर में विजातीय पदार्थो को बाहर निकाल खून को साफ करती है और शरीर में जरूरी मिनरल्स और जरूरी एसिड्स को बनाए रखती है

ऐसे में कुछ आदतें है जिन पर आपको ध्यान देना होगा  For More Visit https://www.healthtreatment.in

1. कम पानी पीना :-

अगर आप कम पानी पिएंगे तो किडनी को ब्लड को साफ करने के लिए लिक्विड चाहिए वो पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाएगा और आपके खून में समायी गंदगी आपके शरीर में ही रह जाएगी और ये निश्चित ही आपकी किडनी के लिए बहुत बुरा है

2. पेशाब रोकना :-

अगर आप रेगुलर पेशाब को रोकते है तो ये आपकी किडनी के लिए बहुत ही खतरनाक है ऐसे में किडनी में स्टोन बनने के चांसेस बढ़ जाते है और किडनी को बहुत नुकसान पहुंचता है अत जब भी पेशाब आये तो कभी भी रोकिये मत

3. ज्यादा नमक खाना :-

शरीर को सही काम करने के लिए नमक या कहे सोडियम की जरूरत होती है अगर हम फल सब्जियां रेगुलर खाते है तो ये हमको व्ही से पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है मगर हम इसको फिर भी अलग से भोजन में खाते है अधिक मात्रा में नमक आपकी ब्लड प्रेशर बढ़ा देगा और किडनी पर अत्यधिक बोझ डाल देगा दिन में 5 ग्राम से ज्यादा सोडियम नहीं लेना चाहिए

4. कोल्ड ड्रिंक्स :-

अगर आप कोल्ड ड्रिंक्स पीते है तो आप सोच भी नहीं सकते की किस तरह से कितना हानिकारक है आपके पुरे शरीर के लिए अधिक कोल्ड ड्रिंक्स पीने से आपके शरीर को प्रोटीन आपके मूत्र के द्वारा बाहर निकल जाता है जिसका सीधा अर्थ है की आपकी किडनी उस समय सही से काम नहीं कर पा रही

5. पूरी नींद ना लेना :-

जब आप सोते है तो आपकी किडनी के उत्तकको का नव निर्माण होता है ऐसे में आपको पूरी और अच्छी नींद की आवशयकता होती है अगर आप सही से नहीं सो पाएंगे तो इस किर्या में बाधा आएगी और आपकी किडनी पर दबाव बढ़ेगा

6. मांसाहार :-

मांसाहार करने से आपकी किडनी के मेटॉबॉलिज्म पर अधिक दबाव बढ़ता है अगर आप अपनी खुराक में अधिक प्रोटीन लेंगे तो सीधा सा अर्थ है आपकी किडनी को अधिक काम करना पड़ेगा जो भविष्य में आपका सामना बहुत सारी मुसीबतों से कराएगा

7. शराब पीना :-

अधिक मात्रा में और नियमित अल्कोहल के सेवन से आपके लिवर और किडनी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है

8. भोजन में मिनरल्स और विटामिन्स की कमी :-

भोजन में ताजे फल और सब्जियों का होना किडनी और पुरे शरीर के लिए बहुत जरूरी है किडनी के फेल होने और स्टोन होने के अधिक चांस तभी होते है जब हमारे भोजन में मिनरल्स और विटामिन्स की कमी होती है मैग्नीशियम और विटामिन्स बहुत महत्वपूर्ण है किडनी के रिस्क को कम करने में

Video Link :-https://youtu.be/5Hj4GEYm-io

Channel Link :-https://www.youtube.com/c/crazyindiahealth

Friday, 1 July 2016

मोजे पहनकर सोने के हैं ये फायदे | Health Benefits of Sleeping with Socks

मोजे पहनकर सोने के हैं ये फायदे

अगर आप हमेशा जूते और मोजे पहनकर रहते हैं तो ये अच्छा है। इससे आपके पैर गंदगी से बचे रहते हैं। लेकिन मोजे केवल आपको गंदगी से नहीं बचाते बल्कि इसके अन्य फायदे भी हैं। लेकिन इन फायदों के लिए आपको मोजे पहनकर सोने की जरूरत है। For More Visit https://www.healthtreatment.in



अगर आप उस तरह के इंसान हैं जो मोजे पहनकर सोते हैं तो ये बहुत अच्छा है। इसका मतलब है कि आप अपने पैरों से अधिक प्यार करते हैं और उनकी केयर करते हैं। लेकिन इसके अन्य फायदे भी होते हैं। आइए जानें मोजा पहनकर सोने के फायदे।

पैर नहीं फटते

मोजे पहनकर सोने का सबसे बड़ा फायदा है कि एड़ियां नहीं फटती। पैर मुलायम रहते हैं। जबकि आपने एक चीज नोटिस की होगी कि जब आप सोकर उठते हैं तो पैर बहुत ज्यादा ड्राई रहते हैं। पैरों को इस तरह से ड्राई होने से मोजे बचाते हैं।



पैर रहते हैं गर्म

सोने के बाद पैर काफी ठंडे हो जाते हैं। ये अधिकतर लोगों में होते हैं। ऐसे में अगर आपको ये समस्या है तो मोजे पहनकर सोएं। इससे आपके पैर गर्म रहेंगे।



पसीना नहीं होंगे

कई लोगों को पैरों से काफी पसीना आता है। इस स्थिति को हाइपरहाइड्रोसिस कहते हैं। अगर आप पैरों से अत्यधिक पसीना आने की समस्या से ग्रस्त हैं तो मोजा पहनकर सोना आपके लिए फायदेमंद होगा।



इन्फेक्शन से बचाता है

मोजे पहनकर सोने से पैर गंदगी और बैक्टीरिया से फ्री रहता है। इससे पैर किसी भी तरह से संक्रमित होने से बच जाते हैं।



पैर की समस्याएं होती हैं दूर

पैर शरीर का वह हिस्सा है जिस पर शरीर का पूरा वजन रहता है। इसके कारण पैर कई बार दर्द कर जाते हैं और थोड़ी सी भी लापरवाही से बीमार हो जाते हैं। पैरों की इन समस्याओं से मोजे आपको बचाते हैं।

Video Link :-https://youtu.be/Yeg_EWV4Vkk

Channel Link :- https://www.youtube.com/c/crazyindiahealth

दाग-धब्बे दूर करने के लिए जायफल और चंदन का फेस पैक लगाएं

Use Nutmeg and Sandalwood Face Pack for Removing Scars

दाग-धब्बों को घरेलू नुस्खों की मदद से दूर किया जा सकता है और त्वचा को कोमन व निखरी हुई बना सकते हैं। आज हम आपको त्वचा के दाग-धब्बे दूर करने वाले व त्वचा को निखार देने वाले जायफल और चंदन के फेस पैक को बनाने और लगाने का तरीका बता रहे हैं। For More Visit :- https://www.healthtreatment.in

1.जायफल और चंदन का फेस पैक :-

चेहरे पर हेने वाले दाग-धब्बे न सिर्फ देखने में खराब लगते हैं, बल्कि मनोबल को भी कमज़ोर करते हैं। इसके होने के कई कारण होते हैं, जैसे सही तरह से त्वचा की साफ-सफाई न होना, मुंहासे और गंभीर एक्ने या फिर त्वचा संबंधी कोई अन्य समस्या। लेकिन आप इन दाग-धब्बों को घरेलू नुस्खों की मदद से दूर कर सकते हैं और त्वचा को कोमन व निखरी हुई बना सकते हैं। आज हम आपको त्वचा के दाग-धब्बे दूर करने वाले व त्वचा को निखार देने वाले जायफल और चंदन के फेस पैक को बनाने और लगाने का तरीका बता रहे हैं।

2. फेस पैक के लिए आवश्यक सामिग्री :-

जायफल और चंदन का फेस पैक बनाने के लिए निम्न सामिग्री की आवश्यकता होती है।



तीन चम्मच कच्चा दूध

आधा चम्मच जायफल पाउडर (Jaifal)

आधा चम्मच मुलेठी पाउडर (Mulethi)

एक चम्मच चन्दन पाउडर (Chandan)

एक चुटकी केसर (Kesar)

3. बनाने की विधि :-

जायफल और चंदन का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दूध लें और इसमें केसर को मिला लें और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। जब दूध का रंग हल्का पीला होने लगे तो जायफल, मुलेठी और चंदन का पाउडर मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। अब संक्रमित भाग पर इस मिश्रण को लागा कर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके सूख जाने पर गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें और कोई अच्छा सा मॉश्चुराइज़र लगाएं।

4. उपयोग की गई सामग्री के लाभ :-

इस फेस पैक में इस्तेमाल दूध विटामिन और प्रोटीन से भरा होता है और सूखी और परतदार त्वचा का उपचार करता है, कोलेजन का उत्पादन बढ़ा देता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर त्वचा को स्वस्थ रखता है। वहीं जायफल मुंहासों से लड़ने के लिए शक्तिशाली आयुर्वेदिक उपचार है। मुलेठी में एंटी-बैक्टीरियल और चिकित्सा गुण होते हैं। इससे पिंपल रोकने में मदद मिलती है और त्वचा साफ और गोरी होती है। चंदन के गुणों से तो हम सभी वाकिफ हैं, और केसर मिलने के बाद ये फेस पैक पूरी तरह मुकम्मल हो जाता है।

5. इन ज़रूरी बातों का रखें खयाल :-

जायफल और चंदन का फेस पैक लगाने के बाद आपको कुछ मिनट के लिए थोड़ा संवेदनशीलता हो सकती है, क्योंकि जायफल से ऐसा होता है। लेकिन ऐसा होना पूरी तरह से सामान्य है। अगर आपके पास केसर नहीं है तो आप इसकी जगह हल्दी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। जायफल और मुलेठी का पाउडर बाज़ार में आसानी से नहीं मिलता है तो आप घर पर भी इन्हें पीस कर तैयार कर सकती हैं। आप इस फेस पैक को पूरे चेहरे पर लगा सकती हैं।

Video Link :- https://youtu.be/iqaygQ_RGYw

Channel Link :- https://www.youtube.com/c/crazyindiahealth

शुगर रोगियों के लिए रामबाण हैं ये 4 कार्य।

शुगर रोगियों के लिए रामबाण हैं ये 4 कार्य।

अगर आप सुबह उठ कर ये चार कार्य अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेंगे तो आपकी मधुमेह की बीमारी जितनी भी पुरानी क्यों ना हो, कुछ ही दिनों में सही हो जाएगी। ये कार्य दोनों प्रकार की शुगर में लाभदायक हैं। इन कार्यो को करेंगे तो निश्चित ही आपकी मधुमेह की बीमारी जड़ से ख़त्म हो सकती हैं। और आपकी जो दवाये अपना प्रभाव नहीं दिखा रही थी वो भी अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देंगी। आइये जाने इनको। For More Visit https://www.healthtreatment.in

1. आयल पुलिंग :-

सुबह उठकर सबसे पहले बिना ब्रश किये 10 ml  तेल (सरसो ,नारियल,तिल,मूंगफली) कोई भी मुंह में लेकर 15 मिनट तक इसको चबाते रहे ध्यान रहे इसको निगलना नहीं है इसके बाद इसको थूक दीजिये

आयल पुलिंग के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारी वीडियो देख सकते है

2. गिलोय की दातुन :-

इसके बाद आप गिलोय की दातुन कीजिये और इसको चबाने पर जो रस निकले उसको अंदर ही निगल लीजिए अगर किसी कारण आपको गिलोय का दातुन ना मिले तो आप बबूल या नीम की दातुन भी कर सकते है गिलोय और नीम अपने आप में शुगर के लिए एक रामबाण औषधि है

3. सुबह की सैर :-

सुबह उठकर पार्क वगैरह में  घूमने जाइये जितनी गति से आसानी से दौड़ लगा सकते है दौड़ जरूर लगाइए थोड़ी देर कंकर पत्थर वाली जगह पर जरूर चले इस से एक्युपंचर होगा जो मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है

4. योगा :-

हर रोज 15 मिनट कम से कम योग जरूर करें इसमें भी विशेष 5 मिनट मंडूकासन जरूर करें  और कपाल भाति ,अनुलोम विलोम  जैसे प्राणायाम भी जरूर करें मंडूकासन से पेंक्रियाज इंसुलिन का स्त्राव करना शुरू कर देता है  जिससे शरीर में फैली ग्लूकोस को शरीर के सेल्स ग्रहण कर लेते है और शरीर में शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है



इसके बाद आप जो भी अपनी नियमित किर्या करते है वो कीजिये जो दवा आपकी चलती हो उसे continue रखे

Video Link :-https://youtu.be/6TZ82lG97fM

Channel Link :- https://www.youtube.com/c/crazyindiahealth

दूध में मौजूद प्रोटीन और विटामिन त्वचा के लिए होते हैं बेहद उपयोगी

दूध में मौजूद प्रोटीन और विटामिन त्वचा के लिए होते हैं बेहद उपयोगी

इंसान का सबसे पहला आहार दूध ही होता है और भारतीयों को दूध और दूध से बनी चीजें हमेशा से ही प्रिय रही हैं। लेकिन दूध सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि सौंदर्य के लिए भी बेहद अच्छा होता है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं दूध से सौंदर्य को निखारने के कुछ कमाल के टिप्स।

जिस प्रकार दूध एक आदमी को बड़ा होने में मदद करता है उसी प्रकार से उसमें मौजूद प्रोटीन और विटामिन त्वचा के लिए भी बहुत उपयोगी होते हैं। दूध का प्रयोग करके चेहरे को निखारा जा सकता है और कई सारी त्वचा समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है। आईए जाने दूध के प्रयोग से चेहरे की सुंदरता में कैसे चार चांद लगाया जा सकता है।

चेहरे के लिए दूध



कच्चे दूध को गुलाबजल में मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा पर निखार आता है। गुलाब के 2 फूलों को पीसकर आधा ग्लास कच्चे दूध में 30 मिनट तक भिगोएं, फिर इस लेप को आहिस्ता-आहिस्ता त्वचा पर मलें, सूखने पर ठंडे पानी से धुल दें, त्वचा गुलाबी और नर्म हो जाएगी। इसके अलावा, दूध में थोडा सा नमक मिलाकर चेहरे पर सुबह-शाम लगाने से मुहांसे दूर होते हैं। एक और तरीका है मुंहासे दूर करने के लिए। आधा चम्मच काला तिल और आधा चम्मच सरसों को बारीक पीसकर दूध में मिलाकर मुहांसे पर लगाने से मुहांसे समाप्त हो जाते हैं।



होंठों के लिए दूध



होंठ अगर काले हो गए हों तो दूध को होठों पर लगाने से कालापन दूर होता है। अगर आपके होंठ फट गए हैं तो रात को सोने से पहले एक बूंद गुलाबजल और एक बूंद नींबू का रस दूध की मलाई में मिलाकर लगा लें, इससे राहत मिलती है। बादाम, बेसन, गाजर का रस दूध में मिलाकर उबटन की तरह लगाने से त्वचा में निखार आता है।

हाथ और नाखून के लिए दूध



नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए कुछ देर तक दूध में भिगोकर रखें। बरतन साफ करने से हाथ खुरदुरा हो जाता है, इन पर दूध में नींबू का रस मिलाकर लगाने से हाथ की त्वचा मुलायम हो जाती है। दूध की मलाई और हल्दी पावडर मिलाकर चेहरे पर मलें, दो हफ्ते बाद चेहरे पर निखार आ जाएगा।

दूध और इसमें मौजूद गुणकारी अवयवों का उपयोग लगभग हर एक सौंदर्य उत्पाद में किया जाता है। लेकिन घर पर दूध से सौंदय को निखारने के लिए इसके द्वारा बनाए जाने वाले लेप और विधियों की सहा जानकारी कर आप दमकती त्वचा और निखार प्राप्त कर सकती हैं।

Video Link :-https://youtu.be/ZxHTIxRF9qI

Channel Link :- https://www.youtube.com/c/crazyindiahealth

सेक्स के बाद पुरूष क्यों सोते हैं...!!

सेक्स के बाद पुरूष क्यों सोते हैं

अकसर आपने महिलाओं को शिकायत करते सुना होगा,कि उनके पति सेक्स के बाद तुरंत सो जाते हैं। कई बार महिलाओं को ऐसे में लगने लगता है कि उनके पति को कोई रोग है। लेकिन इसमें घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि हर पुरूष के साथ ऐसा ही होता है। पुरूष अंतरंग पलों के बाद तुरंत ही सो जाते हैं। क्या कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों होता है। दरअसल, ये संभोग के बाद पुरूषों में होने वाले ऑक्सिटोसीन होर्मोंन के स्राव और प्रोलेक्टिन के स्राव के कारण होता है। इसके अलावा और भी कई कारण हैं जिससे सेक्स के बाद पुरूष सो जाते हैं। आइए जानें इन कारणों को।

पुरूषों का अंतरंग पलों के बाद सो जाना स्वाभाविक है क्योंकि इसके पीछे पुरूषों में होने वाले रासायनिक बदलाव जिम्मेदार है। हालांकि पुरूष चाहे तो अपनी इस आदत पर नियंत्रण कर सकते हैं।

वास्तव में सेक्स के दौरान पुरूषों के शरीर में ऑक्सिटोसीन होर्मोन का स्राव बढ़ जाता है जो आराम का अनुभव कराता है और फिर प्रोलेक्टिन का स्राव उन्हें नींद दिला देता है।

दरअसल, सेक्स  और नींद का गहरा संबंध है। सेक्स अच्छी नींद के लिए भी बहुत उपयोगी माना जाता है। हालांकि महिलाओं को पुरूषों की ये आदत अच्छी नहीं लगती लेकिन पुरूष चाहे तो सेक्स के तुरंत बाद नींद पर नियंत्रण पा सकते हैं।

कई बार तनाव को दूर करने के लिए पति-पत्नी संभोग करते हैं जिससे पति को काफी राहत मिलती है और मानसिक संतुष्टि के तुरंत बाद पतियों को नींद आने लगती है। कहा भी जाता है कि सेक्स तनाव को दूर करने का महत्वपूर्ण कारक है।

कई बार थकान और दबाव में सेक्स करने के बाद भी पुरूषों को नींद आ जाती है।

दिमाग में चलने वाले कई विचार,आने वाले दिन के शेड्यूल इत्यादि के चलते भी पुरूषों को संभोग के बाद नींद आना स्वाभाविक है।

कहते हैं कि इंसान की इच्छाशक्ति उससे कुछ भी असंभव काम को संभव करा सकती है। इसीलिए पुरूष चाहे तो इसे कोई बीमारी न मानकर अपनी नींद पर नियंत्रण कर अपने साथी को खुश कर सकते हैं और संभोग के बाद साथी को क्वालिटी टाइम देकर अपने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ा सकते हैं। साथ ही अपने संबंधों में अंतरंगता के महत्‍व को समझ सकते हैं।

Video Link :- https://youtu.be/PIpHBajqezA

Channel Link :- https://www.youtube.com/channel/UCGy6Sl8xIUXVGY9WJjBsrxA

कुछ ही सेकंड्स में पाए दांतों के दर्द से राहत..!! | Tooth pain relief in...

कुछ ही सेकंड्स में दांतों के दर्द से राहत..!!

सबसे बुरा दर्द और परेशान करने वाला दर्द दांत के दर्द माना जाता है जो की बर्दाश्त से बाहर होता है यह दर्द आपकी मनोदशा को ख़राब कर देता है इसकी वजह से आप कुछ भी खा पी नहीं सकते दांत के दर्द के कई कारण हो सकते है जैसे For More Visit https://www.healthtreatment.in

1. मसूढ़ों की बीमारिया

2. दंत संक्रमण

3. दंत पर चोट

4. टुटा हुआ दंत

5. दंत निकलना

6. गलत भराई

अगर आपको दांत में दर्द है तो आपको तुरंत दंत चकित्स्क को दिखाना चाहिए ताकि वह आपका सही इलाज कर सके लेकिन दांत के दर्द कभी भी हो सकता है कई बार दांत के दर्द गलत समय पर उतपन्न होता है जैसे कई रात को इस सूरत में हम दंत चकित्स्क के पास जाकर भी इलाज नहीं करा सकते है दर्द भी इतना परेशान करने वाला होता है की जिस की वजह से हम सुबह का  इंतजार भी नहीं कर सकते है इस तरह की स्थिति में आपको पता होना चाहिए की किस तरह घर में बैठे ही आप कुछ ही सेकंड्स में इससे छुटकारा पा सकते है

औषधि तैयार करने के लिए सामग्री :-

1. 1/2 चम्मच लॉन्ग के पाउडर

2. 1/2 चम्मच नारियल तेल

लॉन्ग में eugenol होता है जो के analgesic के प्रभाव देता है और नारियल तेल एंटीबैक्टीरियल होता है जो दांतों के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है जो की दर्द के मुख्य कारण है

औषधि तैयार करने की विधि :-

बताई गई सामग्री को एक साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करने के बाद ड्रॉपर या टूथब्रश की सहायता से दर्द ग्र्स्त जगह पर दिन में तीन बार लगाने से राहत मिलती है

Video Link :- https://youtu.be/2bvN2H6e3ZA

Channel Link :- https://www.youtube.com/c/crazyindiahealth