Thursday, 4 August 2016

पाचन मजबूत करने के घरेलू नुस्खे Improve in Digestion

पाचन मजबूत करने के घरेलू नुस्खे  Improve in Digestion

पाचन तंत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे भोजन को पचाता हैं एवं उसमें से मिले पौष्टिक तत्वों को शरीर को प्रदान करता है। यही सार तत्व हमारे सर्वांग के काम आता है इसलिए पाचन तंत्र का सदैव सही रहना आवश्यक होता है। सुबह सवेरे अच्छे से पेट साफ होना, हेल्थी होने की सबसे बड़ी निशानी है। For More Visit https://www.healthsolution.co.in

बढ़िया सेहत के लिए अच्छी पाचन शक्ति जरूरी है। लंबे समय तक पेट में गैस, अपच और कब्ज की शिकायत का मतलब आपकी पाचक शक्ति में खराबी होता है। अगर आप अपनी सेहत को सुधार करना चाहते हैं तो फिट रहना बहुत जरूरी है। खान-पान में अनियमितता, भागदौड़ भरा जीवन और इसके चलते पैदा हुआ तनाव, हर सुबह मोशन की जंग लड़वाता है। कब्ज से सिर्फ बूढ़े ही नहीं जवान भी परेशान रहते हैं। लेकिन आप तब तक फिट नहीं हो सकते जब तक कि आपकी पाचन शक्ति ठीक नहीं होगी। भले ही आप कितने पौष्टिक आहार का सेवन कर लें, यदि पेट में कब्ज रहेगा तो इसका फायदा शरीर को नहीं मिलेगा।

अपने रोजाना के आहार में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए जिनमें कि सभी पोषक तत्व और प्रोटीन हों। एक्सपर्ट्स के अनुसार सभी को रोजाना 2 से तीन तरह के फल खाने चाहिए ताकि आवश्यक ऊर्जा मिल सके। केला और पपीता जैसे फल सुबह खाली पेट खाने चाहिए। इन दोनों में फाइबर और सोडियम की प्रचुर मात्रा होती है जो कि आपको आपको दिन भर एक्टिव बनाए रखती है। तो आइये जानते है कैसे हम इन् तरीको से अपने पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते है।

खाना सही तरीके से खाए:-

भोजन के बाद अपच की परेशनी से बचने के लिए खाना खाने का सही तरीका अपनाये। खाना खाने से पहले फल खाए उसके बाद जटिल भोजन करे इस तरह से आप ज्यादा खा पाएंगे और पाचन समस्याओं से बचे रहेगें।

गर्म पानी पिएं:-

भोजन पचाने में परेशानी हो रही हो तो गर्म पानी पिएं । सुबह गर्म पानी पीने और भोजन से पहले कम से कम तीस मिनट पहले पानी पीने से पाचन तंत्र साफ रहता है।

अच्छी तरह चबाकर खायें:-

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए यह कदम बहुत लाभकारी हो सकता है। क्योंकि जल्दबाजी से भोजन करने से वह आसानी से पचता नहीं है। आमतौरलोग खाने के टुकड़े को 8-10 बार चबाते हैं जबकि खाने को कम से कम 30-35 बार चबाकर खाना चाहिए। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है।

नियमित व्यायाम:-

व्यायाम न केवल स्वस्थ वजन संतुलित बनाये रखने में मदद करता है बल्कि यह चयापचय को गति और पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। इसलिए रोज व्यायाम के लिए कम से कम 30 मिनट का समय जरूर निकालें। तेज चाल, दौड़ना, साइकिल चलाना और तैराकी व्यायाम के कुछ आसान तरीके हैं। #health solution,#crazy india,#health problems with home,#ayurveda for healthy life,#how to get rid from health problems in ayurveda,#good tips for health,

Video Link :- https://youtu.be/l9pq0mdOboc

Channel Link :- https://www.youtube.com/channel/UC2M2icYICRFqUV5HuY9dOqQ

No comments:

Post a Comment