वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में नहीं होनी चाहिए यह दस चीजें Inauspicious Thing in Vastu for Money and Happiness
वास्तुशास्त्र में कई चीजों को नकारात्मक उर्जा बढ़ाने वाला माना गया है जो घर में कलह और धन की कमी लाने का काम करता है। ऐसी चीजों को घर में नहीं रखना ही अच्छा होता है। जानकारी के अभाव में अक्सर लोग इन्हें अपने घर में संभालकर रखते हैं और खुद परेशानियों का सामना करते रहते हैं। For More Visit https://www.healthsolution.co.in1. बंद हो चुकी घड़ी की मरम्मत करवा लेनी चाहिए या उसे घर से बाहर कर देना चाहिए। बंद घड़ी को घर में रखना प्रगति में बाधक होती है।
2. घर में किसी भी देवी देवता की टूटी मूर्तियां और पुरानी हो चुकी तस्वीरें नहीं होनी चाहिए। इससे नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है।
3. शिवलिंग की पूजा मंदिर में करना लाभप्रद होता है लेकिन घर में शिवलिंग रखना वास्तु की दृष्टि से अच्छा नहीं होता है। अगर रखना चाहें तो पारद शिवलिंग रखें।
4. देवी काली के कई रूप हैं जिनमें एक रूप है श्मशान काली इनकी प्रतिमा घर में नहीं रखनी चाहिए। श्मशान काली की पहचान है इनका बायां पैर भगवान शिव के ऊपर होता है।
5. घर में आइना, खिड़की या दरवाजे के शीशे टूट गए हैं तो उन्हें बदलवा लें। टूटे हुए शीशे रिश्तों में दरार डालते हैं साथ ही आय में बाधक माने जाते हैं।
6. टूटे हुए बर्तन और खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामानों को घर में नहीं रखना चाहिए। इसे वास्तु विज्ञान में दोष उत्पन्न करने वाला माना गया है जो घर में सुख शांति और धन संपत्ति में बाधक होता है।
7. नटराज की मूर्तियों को घर में नहीं रखना चाहिए। नटराज रूप में शिव का उग्र रूप होता है। शिव इस रूप में तांडव नृत्य करते हैं जो विनाश का प्रतीक है।
8. डूबते जहाज की तस्वीर या मूर्ति घर में नहीं रखें यह नुकसान का प्रतीक माना जाता है। इससे बरकत में कमी आती है।
9. वास्तु विज्ञान में बताया गया है कि घर में कभी भी जंगली जानवर खास तौर पर हिंसक पशुओं की तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए।
10. वास्तु विज्ञान के अनुसार महाभारत की तस्वीर घर की सुख-शांति में बाधक होती है। महाभारत एक पारिवारिक युद्ध था जो परिवार में संघर्ष की भावना को बढ़ाता है। इसलिए महाभारत की तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए।
# वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में नहीं होनी चाहिए यह दस चीजें,# Inauspicious Thing in Vastu for Money and Happiness,#vastu tips for wealth,#vastu,#vastu tips for money,#astrology tips for wealth & health,#vastu for money,#vastu effects on human life,#vastu sastra,#astrology tips for money,#asrdar totke,#health solution,#health tips,#www.healthsolution.co.in,#astrology,#astronomy,#amazing tips for healthy life,#vastu for healthy life,#home remedy treatment for health problems solution with home remedy,#how to cure health problems solution with home remedy,#how to get rid from health problems solution,
Video Link :- https://youtu.be/GImj1GK5FUA
Channel Link :- https://www.youtube.com/channel/UCGy6Sl8xIUXVGY9WJjBsrxA
No comments:
Post a Comment