6 चीजें जिन्हें घर में रखने से कभी नहीं होती पैसों की कमी Vastu tips for Money
पारिवारिक सदस्यों की कमाई के बाद भी घर में धन का अभाव होता है। घर में पैसों की बरकत नहीं होती। अधिक मेहनत करने पर भी आर्थिक तंगी रहती है। ऐसी चिंताएं घर के वास्तुदोष के कारण हो सकती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से पैसों से संबंधित चिंताअों से छुटकारा पाया जा सकता है अौर धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है। घर में धन सुख बना रहता है। आप भी इन उपायों को अपनाकर धन से संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाएं-* मिट्टी का छोटा घड़ा या सुराही को पानी से भर कर घर की उत्तर दिशा में रखने से पैसों की तंगी नहीं होती। इन्हें खाली न रहने दें, जल के समाप्त होने पर दोबारा भर दें।
* घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर नित्य पूजा करने से बरकत होती है।
* घर में वास्तुदोष होने के कारण भी धन की तंगी रहती है। इसलिए वास्तुदोष को दूर करने के लिए घर में वास्तु भगवान की प्रतिमा या तस्वीर रखने से लाभ होता है, साथ ही धन की तंगी से भी छुटकारा मिलता है।
* घर के मुख्य द्वार में लक्ष्मी माता अौर भगवान कुबेर या स्वास्तिक के चिन्ह की तस्वीर लगाने से धन का अभाव नहीं होता।
* घर के उस स्थान में जहां पारिवारिक सदस्य अधिक समय व्यतीत करते हों वहां चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखने से आय के साधनों में बढ़ौतरी होती है अौर पैसों की कमी नहीं होती।
* घर से संबंधित कठिनाईयों से छुटकारा पाने के लिए धातु से निर्मित कछुआ अौर मछली रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है अौर बरकत बनी रहती है।
#6 चीजें जिन्हें घर में रखने से कभी नहीं होती पैसों की कमी,# Vastu tips for Money,#asrdar totke,#health solution,#health tips,#www.healthsolution.co.in,#vastu,#vastu tips,#vastu sastra,#vastu tips for money,#vastu for money,#money vastu,#vastu tips for human life,#vastu tips for healthy life,#vastu for human life,#vastu importance for human life,#vastu tips for happy & healthy life,#astrology,#astronomy,#astrology tips for wealth,#astrology tips for money,#money astrology,#astrology for money,#astrology tips for human life,#astrology tips for happy & healthy life,#how to cure health problems solution with home remedy,#ayurveda for healthy life,
Video Link :-https://youtu.be/vBVF76Bh9Rw
Channel Link :- https://www.youtube.com/channel/UCGy6Sl8xIUXVGY9WJjBsrxA
No comments:
Post a Comment