Thursday, 14 July 2016

गर्भावस्था में सेक्स के टिप्स और फायदे

गर्भावस्था में सेक्स के टिप्स और फायदे

गर्भावस्था के दौरान हर मां को खास देखभाल की जरूरत होती है, ऐसे में वह अपने पति से सेक्स संबंध बनाने से भी बचती हैं। क्या गर्भावस्था के दौरान सेक्स करना चाहिए। क्या सेक्स संबंधों के दौरान होने वाले बच्चे को कोई हानि होती है। गर्भावस्था के दौरान सेक्स पोजीशन क्या होनी चाहिए। गर्भावस्था में सेक्स करते हुए शारीरिक स्फूर्ति आती है या नहीं। गर्भावस्था में सेक्स करते हुए क्या कुछ विशेष सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। इन तमाम सवालों को लेकर वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और चिकित्सकों में आज भी मतभेद हैं। लेकिन गर्भावस्था के दौरान लंबे समय तक सेक्स संबंधों से दूरी बनाना पति-पत्नी के लिए मुश्किल भी होता है। आइए जानें क्या गर्भावस्था में भी सेक्स लाभदायक है। For More Visit https://www.healthtreatment.in

• गर्भावस्था के दौरान चिकित्सक अकसर महिला को सेक्स संबंध से दूर रहने की सलाह देते हैं और गाइनकॉलजिस्ट इंटरकोर्स के लिए खासतौर पर मना कर देते हैं।

• कुछ अध्ययनों के मुताबिक, गर्भावस्था में भी सेक्स लाभदायक हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान इंटरकोर्स करने से इंटिमेसी का अहसास भी बढ़ जाता है।

• गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में शारीरिक और भावनात्मक दोनों तरह के बदलाव आते हैं। इस दौरान महिलाएं जहां खुद को विशाल और बेचैनी से भरा महसूस करने लगती हैं, वहीं पुरूषों को प्रेग्नेंट बॉडी काफी कामुक और वांछनीय लगने लगती है।

• शोध में यह भी साबित हुआ है कि सेक्स और सेक्सुअलिटी दो बिल्कुल अलग-अलग चीजें हैं और महिलाएं बिना सेक्सुसअल इंटरकोर्स के भी सेक्सुअलिटी को एक्सप्रेस कर सकती हैं। ऎसे में पति-पत्नी ओरल सेक्स करके भी एक दूसरे को प्यार-दुलार आदि से खुशियां दे सकते हैं, जो एक-दूजे को इस वक्त करीब रखने के लिए अहम साबित हो सकते है।  यानी सेक्स किए बिना भी सेक्स की अनुभूति दोनों एक-दूसरे को दे सकते हैं।

• आमतौर पर पत्नी के गर्भवती होने का पता चलते ही शुरू के दो महीने तक सेक्स करने से बचना चाहिए और गर्भावस्था के अन्तिम एक महीने में भी सेक्स से दूर रहने का प्रयास करें।

• गर्भावस्था के दौरान विशेष ध्यान रखना चाहिए कि पत्नी पर सेक्स के लिए दबाव नहीं डालें। गर्भ के समय पत्नी के साथ ऐसा कोई व्यवहार नहीं करें जिससे उसके मन-मस्तिष्क पर विपरीत प्रभाव पड़ें।

• सेक्स करने के लिए पति-पत्नीं को चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। ऐसे में वह कुछ अन्य सही सेक्स पोजीशन को अपना कर आप आराम से सेक्स कर सकते हैं, इससे महिला को भी परेशानी नहीं होगी।

• गर्भावस्था के दौरान जरूरी है कि महिला भी प्रसन्न हो मन से सेक्स करें अन्यनथा उसे मानसिक और शारीरिक दोनों ही तरह की हानि पहुंच सकती हैं।

• यह तो साबित हो चुका है कि गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से पुरूष भी अपने होने वाले बच्चे के न सिर्फ अधिक करीब हो जाता है बल्कि वह पत्नी  के मानसिक रूप से और अधिक करीब आ जाता है।

• गर्भावस्था में सेक्स करने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन चिकित्सक की सलाह और थोड़ी सी सावधानी रखना भी जरूरी हो जाता है। ऐसे में आपकी थोड़ी सी लापरवाही कोई बड़ी परेशानी भी बन सकती है।

Video Link :- https://youtu.be/X_IY_5c6Bq8

Channel Link :- https://www.youtube.com/c/crazyindiahealth

No comments:

Post a Comment