Saturday, 16 July 2016

थायरायड की प्राकृतिक चिकित्सा | Home Remedy Treatment For Thyroid

थायरायड की प्राकृतिक चिकित्सा!





Thyroid के लिए हरे पत्ते वाले धनिये की ताजा चटनी बना कर एक बडा चम्मच एक गिलास पानी में घोल कर पीए रोजाना….एक दम ठीक हो जाएगा (बस धनिया देसी हो उसकी सुगन्ध अच्छी हो)!

आहार चिकित्सा

सादा सुपाच्य भोजन,मट्ठा,दही,नारियल का पानी,मौसमी फल, तजि हरी साग – सब्जियां, अंकुरित गेंहूँ, चोकर सहित आंटे की रोटी को अपने भोजन में शामिल करें |

परहेज :-

मिर्च-मसाला,तेल,अधिक नमक, चीनी, खटाई, चावल, मैदा, चाय, काफी, नशीली वस्तुओं, तली-भुनी चीजों, रबड़ी,मलाई, मांस, अंडा जैसे खाद्यों से परहेज रखें | अगर आप सफ़ेद नमक (समुन्द्री नमक) खाते है तो उसे तुरन्त बंद कर दे और सैंधा नमक ही खाने में प्रयोग करे, सिर्फ़ सैंधा नमक ही खाए सब जगह

1 – गले की गर्म-ठंडी सेंक

साधन :– गर्म पानी की रबड़ की थैली, गर्म पानी, एक छोटा तौलिया, एक भगौने में ठण्डा पानी |

विधि :— सर्वप्रथम रबड़ की थैली में गर्म पानी भर लें | ठण्डे पानी के भगौने में छोटा तौलिया डाल लें | गर्म सेंक बोतल से एवं ठण्डी सेंक तौलिया को ठण्डे पानी में भिगोकर , निचोड़कर निम्न क्रम से गले के ऊपर गर्म-ठण्डी सेंक करें –

3 मिनट गर्म ——————– 1 मिनट ठण्डी

3 मिनट गर्म ——————– 1 मिनट ठण्डी

3 मिनट गर्म ——————– 1 मिनट ठण्डी

3 मिनट गर्म ——————– 1 मिनट ठण्डी

इस प्रकार कुल 18 मिनट तक यह उपचार करें | इसे दिन में दो बार – प्रातः – सांय कर सकते हैं |

2- गले की पट्टी लपेट :-

साधन :- 1- सूती मार्किन का कपडा, लगभग ४ इंच चौड़ा एवं इतना लम्बा कि गर्दन पर तीन लपेटे लग जाएँ |

2- इतनी ही लम्बी एवं 5-6 इंच चौड़ी गर्म कपडे की पट्टी |

विधि :- सर्वप्रथम सूती कपडे को ठण्डे पानी में भिगोकर निचोड़ लें, तत्पश्चात गले में लपेट दें इसके ऊपर से गर्म कपडे की पट्टी को इस तरह से लपेटें कि नीचे वाली सूती पट्टी पूरी तरह से ढक जाये | इस प्रयोग को रात्रि सोने से पहले 45 मिनट के लिए करें |

3 -गले पर मिटटी कि पट्टी:-

साधन :- 1- जमीन से लगभग तीन फिट नीचे की साफ मिटटी |

2- एक गर्म कपडे का टुकड़ा |

विधि :- लगभग चार इंच लम्बी व् तीन इंच चौड़ी एवं एक इंच मोटी मिटटी की पट्टी को बनाकर गले पर रखें तथा गर्म कपडे से मिटटी की पट्टी को पूरी तरह से ढक दें | इस प्रयोग को दोपहर को 45 मिनट के लिए करें |

विशेष :- मिटटी को 6-7 घंटे पहले पानी में भिगो दें, तत्पश्चात उसकी लुगदी जैसी बनाकर पट्टी बनायें |

Video Link :- https://youtu.be/nzpFu_OYhSo

Channel Link :- https://www.youtube.com/channel/UChBp2SToznDxwVfRrPwMkPQ

No comments:

Post a Comment