Monday, 25 July 2016

इन टिप्स से आपका बच्चा भी बनेगा ‘जीनियस’ | Your Child Will Become Genius...

इन टिप्स से आपका बच्चा भी बनेगा ‘जीनियस’ | Your Child Will Become Genius Through These Tips

हर माता पिता का सपना होता है की उसका बच्चा काफी इंटेलिजेंट और जीनियस बने। लेकिन माता पिता को यह समझ नहीं आता कि वह अपने बच्चे को जीनियस कैसे बनाएं। तो आज हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आए हैं। आपको बता दें कि बच्चे के जन्म के साथ ही माता-पिता को अपने बच्चे को जीनियस बनाने के लिए उसके शारिरीक विकास के साथ मानसिक विकास पर ध्यान रखना चाहिए। बच्चे के मानसिक विकास में माता-पिता और घर के माहौल का बहुत अहम रोल होता है। उसी के अनुसार आपका बच्चा आगे जाकर जीनियस बनता है।बच्चे के दिमाग को तेज बनाने के लिए क्या उपाय किए जाएं। For More Visit https://www.healthtsolution.co.in

1. माइंड गेम्स के फायदे

बच्चे के माइंड को शार्प और इंटेलिजेंट बनाने के लिए माता-पिता को चाहिए की वह बच्चे के साथ छोटे-छोटे माइंड गेम्स खेलें। इसके लिए सबसे पहले माता-पिता अपने बच्चे को विस्तार से गेम के बारे में बताएं। फिर उनके साथ बच्चा बनकर उस गेम को खेलें और बच्चे की गलती होने पर उसे अवश्य बताएं। जिससे की बच्चा उस गलती को दोबारा करने से बचेगा। यकीन मानिए इस गेम से बच्चे को मजा भी आएगा साथ ही इस गेम की मदद से उसका दिमाग भी तेज होगा।

2.  प्यार और दुलार

वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक बताया गया है की जो महिलाएं अपने बच्चे को ज्यादा प्यार और दुलार करती हैं उनके बच्चों के दिमाग में ज्यादा नर्व कोशिकाएं बनती हैं जिससे बच्चे का दिमाग काफी तेज होता है। यानि की मां का बच्चे से ज्यादा लगाव होना भी बच्चे के दिमाग पर असर डालता है और उसे बुद्धिमान बनाता है।

3. पौष्टिक आहार

बच्चों के मानसिक विकास में पौष्टिक आहार का भी सबसे अहम रोल होता है। मां को चाहिए की वह अपने बच्चे के मानसिक विकास के लिए उसे पौष्टिक आहार दे और जंक फूड का सेवन कम करने दे। मां को अपने बच्चे को हरी सब्जियां, फल, दूध, मेवे और अंडे आदि खाद्य पदार्थ देने चाहिए। साथ हर रोज सुबह बच्चे को भीगे हुए बादाम की दो या तीन गिरियां खाने को देनी चाहिए। इससे बच्चे की याददाश्त भी बढ़ती है।

4. पर्याप्त नींद

बच्चे के मानसिक विकास के लिए जितना पौष्टिक आहार जरूरी होता है। उतना ही उसे पर्याप्त नींद भी आवश्यक होती है। अमेरिका में हुए एक शोध के मुताबिक बताया गया है कि दोपहर में खाना खाने के बाद बच्चे को क़रीब एक घंटे के लिए जरूर सुला देना चाहिए। इससे बच्चे की याददाश्त बढ़ती है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाच्युसेट्स के शोधकर्ताओं के मुताबिक बच्चे के माइंड को मजबूत बनाने और उसके सीखने की क्षमता के लिए दोपहर में बच्चे का सोना काफी अहम है।

5. स्तनपान

मां के दूध जितना अच्छा बच्चे के लिए कोई आहार नहीं हो सकता । एक मां का दूध ही ऐसा होता है। जो बच्चे के दिमाग का विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। साथ ही मां के दूध में बच्चे को गंभीर बीमारियों से बचाने की ताकत भी होती है। इसलिए मां को कम से कम 6 माह तक बच्चे को अपना दूध जरूर पिलाना चाहिए। यह दूध बच्चे को ज्यादा स्वस्थ और बूद्धिमान भी बनाता है। इसलिए बच्चे को स्तनपान जरूर कराएं।

6. किताबों की आदत

आपने देखा होगा कि आजकल बाजारों में बच्चों के दिमागी विकास को लेकर नई-नई तकनीकें आ चुकी है। लेकिन हम आपको बता दें कि आपको बच्चे को किताबों को पढ़ने का शौक डालना चाहिए। उनको किताबों के ज्ञान के बारे में बताएं। क्योंकि किताबों से मिलने वाला ज्ञान बच्चा कभी नहीं भुलता है।अगर आपके बच्चे को किताबों का शौक है तो अच्छा है लेकिन अगर नहीं है तो आप खुद उसके साथ किताबें पढ़े और उसको पढ़ने के लिए प्रेरित करें। यह हर उम्र के बच्चों के लिए लाभदायक है। क्योंकि किताबों से उन्हें हर तरह का ज्ञान मिलता है।तो आज आपने जाना अपने बच्चों के कैसे जीनियस बनाएं। लेकिन जाते जाते आपको बता दें कि बच्चे शुरूआत में एक कोमल फूल की तरह होते हैं। उन्हें आप जिस राह पर ले जाएंगे। वह आगे जाकर वैसे ही बनेंगे। इसके लिए आप शुरूआत से ही उनके दिमागी विकास पर ध्यान देना शुरू करें। #how to make genium your chaild,#how to make clever you child,#baby,#baby tips,#amazing baby tips,#amazing tips for make baby healthy,#health solution,#crazy tips for health,

Video Link :- https://youtu.be/R5gRp3N9Tq0

Channel Link :- https://www.youtube.com/channel/UCGy6Sl8xIUXVGY9WJjBsrxA

No comments:

Post a Comment