Thursday, 7 July 2016

फैट को तेजी से कम करने में मदद करते हैं ये 5 फ्रीजर फ्रेंडली फूड..!!

फैट को तेजी से कम करने में मदद करते हैं ये 5 फ्रीजर फ्रेंडली फूड



अगर आप अपने बढ़ते फैट को तेजी से कम करना चाहते हैं तो इस स्लाइड शो में दिये फ्रीजर फ्रेंडली फूड को अपने आहार में शामिल करें।

• 1

फैट कम करें फ्रीजर फ्रेंडली फूड

आमतौर पर फ्रीजर में से बर्फ के टुकड़े या आइस क्यूब खाने पर लोग मोटे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रीजर में रखे कुछ फूड ऐसे भी है जिसे खाने से फैट तेजी जलता है और मोटापा कम करने में मदद मिलती है। अगर आप भी अपने बढ़ते फैट को तेजी से कम करना चाहते हैं तो इस स्लाइड शो में दिये फ्रीजर फ्रेंडली फूड को अपने आहार में शामिल करें।

• 2

सी फूड

आहार में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने से वजन कम करने में मदद मिलती हैं, लेकिन आपको अंडा, बीफ या पोर्क पसंद नहीं है तो लक्ष्य को आसान से प्राप्त करना मुश्किल होता है। समुद्री भोजन से भरपूर आहार अधिक लो कैलोरी लीन प्रोटीन प्राप्त करने में मदद करता है। जो आपके वजन घटाने के लक्ष्य को समर्थन देने और संतुष्ट रखने में मदद करता है। अगर आपके पास ताजा समुद्री भोजन नहीं है तो स्थानीय स्तर में मिलने वाली फ्रोजन फिश अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए आप तैयार प्रोटीन युक्त झींगा और फिश फिल्लेट्स ले सकते हैं।

• 3

एडामेम

आधा कप एडामेम में 95 प्रतिशत कैलोरी और आठ ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है। इस फ्रोजन बेबी सोयाबीन के पैकेट के फ्रीजर में होने से आप आमतौर पर निश्चित रहते हैं कि आपके पास प्रोटीन का तैयार स्रोत उपलब्ध है। हालांकि यह लाइट स्नैक्स के रूप में बहुत ही स्वादिष्ट है, लेकिन इसके पोषक तत्वों को आप आसानी से सूप और सलाद मिलाकर भी ले सकते हैं।

• 4

मिक्सड बेरीज

फ्रीजर में आर्गेंनिक बेरीज का बैग होना बहुत जरूरी है। पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बेरीज वजन घटाने में मदद करती है। इसका इस्तेमाल स्मूदी बनाने में किया जा सकता है।

• 5

होममेड ब्रॉथ

यह आपकी प्रतिरक्षा को बनाये रखने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मददगार होता है। यह महिलाओं में ग्लूकोज चयापचय में भी मदद करता है। इसलिए आपके फ्रीजर में ब्रॉथ हमेशा उपलब्ध होना चाहिए।

• 6

मिक्स्ड वेजिटेबल

आजकल आमतौर पर हर घर के फ्रीजर में मिक्स्ड वेजिटेबल मिल ही जाती है, अगर आपके फ्रीजर में नहीं है तो मिक्स्ड वेजिटेबल को आज ही अपने फ्रीजर में रखें। मिक्स्ड वेजिटेबल आसानी से डीफ्रॉस्ट हो जाती है और आपके आहार को अधिक फाइबर देने में मदद करती है। फाइबर मोटापा कम करने में बहुत ज्यादा मददगार होता है।

Video Link :- https://youtu.be/oYXc8UDW94M

Channel Link :- https://www.youtube.com/channel/UCGy6Sl8xIUXVGY9WJjBsrxA

No comments:

Post a Comment